पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोडिंग वाहन पलटने के बाद भागने वालों की जांच शुरू

लोडिंग वाहन पलटने के बाद भागने वालों की जांच शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. जिंसीनाले के पास लोडिंग वाहन पलटने के बाद क्रेन सहित भागे निगम कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ एएसपी ट्रैफिक प्रतिमा मैथ्यू ने जांच शुरू करवा दी है। जांच की जिम्मेदारी डीएसपी ट्रैफिक अजय त्रिपाठी को सौंपी गई है।

लोहिया बाजार में शुक्रवार दोपहर एक लोडिंग वाहन खराब हो गया था। नो पार्किंग में खड़े वाहन को नगर निगम की क्रेन से पुलिस ने उठवाया और जुर्माना वसूलने के लिए इसे हुजरात कोतवाली ले जा रहे थे। लोडिंग वाहन में आटे की बोरियां रखी थीं। जिंसी नाला के नजदीक क्रेन अनियंत्रित हुई और लोडिंग वाहन पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग बाल-बाल बचे और एक स्कूटर इसके नीचे दब कर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद निगमकर्मी और पुलिसकर्मी पलटे लोडिंग वाहन को छोड़कर क्रेन लेकर भाग गए थे।