पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव के खिलाफ मामला दर्ज

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव के खिलाफ मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्यविभाग के प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण के खिलाफ पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में जेएमएफसी कोर्ट ने मामला दर्ज कर समन जारी किया है। स्वास्थ्य सचिव सूरज दमोर और तल्कालीन स्वास्थ्य संचालक डॉ. अशोक शर्मा को भी समन जारी किए गए हैं।

इनके खिलाफ जेएमएफसी कोर्ट में डॉ. केके दीक्षित की ओर से परिवाद दायर किया गया था। इसमें कहा गया था कि गर्भधारण पूर्व और प्रसूति पूर्व निदान तकनीक लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम (पीसी एंड पीएनडीटी) के अंतर्गत गठित कमेटी की बैठक 8 मई 2012 से आयोजित नहीं की गई है। नियमानुसार प्रत्येक चार माह में इसकी एक बैठक अनिवार्य है।