लॉन ट्रैक्टर की हुई मरम्मत
डीबीस्टार ने एक दिसंबर के अंक में ‘दो दिन में कबाड़ किया पांच लाख का लॉन ट्रैक्टर’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर मामले का खुलासा किया था।
एलएनआईपीई के अधिकारियों ने वेस्ट जोन फुटबॉल टूर्नामेंट का मैदान तैयार करने के लिए अमेरिकन कंपनी ट्रॉय बिल्ट से लॉन ट्रैक्टर मंगाया था। ट्रैक्टर ड्राइविंग का डेमो मिलने से पहले ही संस्थान के अफसरों ने एक ड्राइवर से इसे चलाने के लिए कहा। ड्राइवर के चलाते समय ही ट्रैक्टर का डेक टूट गया था। ऐसे में अफसरों ने गुपचुप तरीके से इसे फुटबॉल ग्राउंड के स्टोर में रखवा दिया था। डीबी स्टार टीम के खुलासे के बाद अधिकारियों ने कंपनी से संपर्क कर इस ट्रैक्टर की मरम्मत करा दी है। ट्रैक्टर में नया डेक लगा दिया गया है और अब इसे मैदान की घास काटने के उपयोग में भी लाया जा रहा है।
मरम्मत के बाद फुटबॉल ग्राउंड के स्टाेर में रखा लॉन ट्रैेक्टर।
impact