पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस की सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनू बाइक चला रहा था, वीडियो फुटेज हमारे पास

मृतक के परिजन ने कहा

सोनू नहीं करता था नशा, ऑटो चलाता था

सागरतालरोड पर रविवार को आधी रात के बाद हुई मुठभेड़ पर 11 घंटे बाद ही सवाल उठना शुरू हो गए हैं। मुठभेड़ में मारे गए सोनू नट के भाई का कहना है कि सोनू एएसआई की हत्या वाले दिन रात नौ बजे घर पर था। वह और सोनू दोनों ऑटो चलाते हैं। रविवार शाम को भी सोनू ने ऑटो चलाया था। जबकि पुलिस का कहना है कि उनके पास सोनू अन्य दो बदमाशों के वीडियो फुटेज हैं। सोनू के मोबाइल की लोकेशन कॉल डिटेल भी बदमाशों के साथ की है। मालनपुर में व्यापारी की हत्या इन्हीं बदमाशों ने की थी। इन्होंने एएसआई की पिस्टल 32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल इस घटना में किया है।

सोनू नट के परिजन का कहना है कि उन्हें मुठभेड़ की खबर सोमवार सुबह अखबार पढ़कर मिली। वह पुलिस के पास जाने की योजना बना रहे थे। तभी बहोड़ापुर थाने के टीआई का फोन सोनू के भाई सुनील के मोबाइल पर आया। इन्होंने घटना की जानकारी देते हुए थाने पर बुलाया। सोनू के भाई सुनील ने बताया कि उनका परिवार गोल पहाड़िया स्थित अयोध्यापुरी में रहता है। पिताजी ने कुछ समय पूर्व गांव की जमीन बेचकर यह छोटा मकान बनवाया था। सोनू से छोटा भाई कंप्यूटर कोर्स कर रहा है। सोनू, बाड़े से ऑटो चलाता था और रात 8-9 बजे तक घर पहुंच जाता था। यदि कभी कोई सवारी दूर की मिल जाती थी तो वह लेट भी हो जाता था। सुनील ने बताया कि रविवार को शाम 5 बजे तक सोनू ने ऑटो चलाया था। इसके बाद वह ड्राइवर को ऑटो देकर चला गया था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने समझा की वह किसी शादी में गया होगा।

मृतक के पिता

घायल भी बोले: एकयुवक वारदात करने वाला बदमाश नहीं है

2दिसंबर की रात बहोड़ापुर इलाके में बदमाशों की गोली से घायल किराना व्यापारी अनूप गोयल से दोनों बदमाशों के फोटो के संबंध में पूछताछ किए जाने पर इन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दो युवकों में से एक की शक्ल तो वारदात करने वाले बदमाशों से थोड़ी मिल रही है। लेकिन दूसरे की तो बिलकुल नहीं। यह युवक वारदात करने वाला बदमाश नहीं है। श्री गोयल ने कहा कि उनके साथ ही घायल हुए एसएस चौहान भी सुबह कह रहे थे कि वारदात में एक युवक तो बिलकुल शामिल नहीं था। घायल रॉबिन गुप्ता के भाई हिमांशु का कहना था कि वह किसी को ठीक से देख नहीं सका, इसलिए पहचान