पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक रुपया भी बकाया, तो कटेगा कनेक्शन

एक रुपया भी बकाया, तो कटेगा कनेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| नगरीयनिकाय चुनाव निपटते ही बिजली कंपनी अपने बकायादारों से वसूली की तैयारी कर रही है। बिजली कंपनी ने नए वसूली प्लान में तय किया है कि एक रुपया बकाया होने वाले उपभोक्ता का भी कनेक्शन काट दिया जाएगा। बिजली अफसरों ने फीडर वाइज वसूली की तैयारी की है। हर फीडर पर बकायादारों को चेक किया जाएगा। उपभोक्ता का करेंट बिल के अलावा एक रुपया भी बकाया हुआ तो कनेक्शन तत्काल काट दिया जाएगा। इसको लेकर सभी जोनों के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।