टेंट लगाकर रास्ता रोका, लोग परेशान
ग्वालियर| फूलबागस्थित मार्कंडेश्वर के पिछले हिस्से से मरीमाता महलगांव रेलवे क्रॉसिंग की ओर जाने वाली लिंक रोड को शादी का टेंट लगाकर बंद कर दिया गया। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शिंदे की छावनी से उपनगर ग्वालियर की आेर जाने वाले वाहन चालक इस रोड पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि आगे रोड बंद है। इस पर उन्हें लौटकर फूलबाग का चक्कर लगाना पड़ा। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय निवासी कुशवाह परिवार में शादी थी और उन्होंने रोड पर ही टेंट लगा लिया था। याद रहे दैनिक भास्कर ने रोड पर हों जलसा जुलूस अभियान चलाया था। इसके तहत प्रशासन ने तय किया था कि बारात के दौरान भी यदि कोई रोड जाम करता है तो दूल्हे के पिता के खिलाफ एफआईआर होगी। हाल ही में गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में एक मामला कायम भी किया गया है। पड़ाव थाने के टीआई सोम सिंह रघुवंशी का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। ही बीट के प्रभारी ने उन्हें ऐसी कोई जानकारी दी है।
मरीमाता महलगांव रेलवे क्रॉसिंग की ओर जाने वाली लिंक रोड। जिसे शादी का टेंट लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।