निरीक्षण करने 15 को फिर आएंगे सीआरएस
ग्वालियर| भिंड-इटावालाइन का निरीक्षण करने के लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) पीके वाजपेयी अब 15 दिसंबर को आएंगे। पांच दिसंबर के दौरे में श्री वाजपेयी कानपुर आईआईटी के विशेषज्ञ की रिपोर्ट का अध्ययन किए बिना ही निरीक्षण के लिए गए थे। आईआईटी विशेषज्ञों ने चंबल पुल में आई दरारों को लेकर यहां का निरीक्षण कर सीआरएस को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। वहीं सोमवार दोपहर एडीआरएम एके वर्मा स्टेशन के निरीक्षण के लिए छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से ग्वालियर आए। निरीक्षण के बाद वे कलेक्टर पी. नरहरि से मिलने पहुंचे और वापस आकर खजुराहो एक्सप्रेस से झांसी की ओर रवाना हो गए।