- Hindi News
- तानसेन समारोह पर 12 को हो सकती है छुट्टी
तानसेन समारोह पर 12 को हो सकती है छुट्टी
ग्वालियर|चार दिनके तानसेन समारोह के पहले दिन 12 दिसंबर को सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रह सकती है। इसके लिए कलेक्टर पी नरहरि ने प्रस्ताव संभाग आयुक्त केके खरे के पास भेज दिया है। श्री खरे ने छुट्टी को लेकर निर्णय नहीं लिया है। उल्लेखनीय है कि तानसेन समारोह के शुभारंभ पर हर साल एक दिन की छुट्टी प्रशासन द्वारा की जाती है। छुट्टी को लेकर कलेक्टर श्री नरहरि ने बताया कि उन्हें तीन लोकल छुट्टी करने का अधिकार है। वे इस अधिकार का उपयोग कर चुके हैं और इस चौथी लोकल छुट्टी के लिए प्रस्ताव संभाग आयुक्त के पास भेज दिया है। शुक्रवार 12 दिसंबर को यदि छुट्टी घोषित होती है तो सरकारी अमले को तीन दिन (13 को दूसरा शनिवार 14 दिसंबर को रविवार) की छुट्टियां एक साथ मिल जाएंगी।