पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदगी करने वाले कितनों पर किया जुर्माना, नहीं है रिकॉर्ड

गंदगी करने वाले कितनों पर किया जुर्माना, नहीं है रिकॉर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| शहरमें सुलभ कॉम्पलेक्स खुले में गंदगी को लेकर दायर याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में सुनवाई हुई। जस्टिस एसके गंगेले जस्टिस शील नागू की कोर्ट में नगर निगम की ओर से शपथपत्र पर जवाब पेश किया गया।

इसमें जानकारी दी कि मुख्यमंत्री स्वच्छता मिशन के तहत 660 टाॅयलेट के लिए राशि स्वीकृत हुई है। 440 वर्क आर्डर जारी किए गए हैं। 48 टाॅयलेट बन चुके हैं। लेकिन खुले में गंदगी करने वाले कितने लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। इसका रिकार्ड उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में की जा रही कार्रवाई की जानकारी शीघ्र पेश की जाएगी। कोर्ट में नगर निगम की ओर से अधिवक्ता दीपक खोत ने पैरवी की। याचिकाकर्ता समाजसेवी डॉ. राखी शर्मा की ओर से अधिवक्ता राजू शर्मा पेश हुए।