पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभाकर कारेकर को मिलेगा तानसेन अलंकरण

प्रभाकर कारेकर को मिलेगा तानसेन अलंकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तानसेन समारोह के लिए तैयार मौहम्मद गौस का मकबरा। फोटो|संजयभटनागर

ग्वालियर| हिंदुस्तानीशास्त्रीय संगीत का प्रतिष्ठित चार दिवसीय तानसेन संगीत समारोह 12 दिसंबर से शुरू होगा। समारोह के पहले दिन शुक्रवार शाम 7 बजे प्रदेश के संस्कृति मंत्री सुरेंद्र पटवा मुंबई के शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर को राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण से सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम का समापन 15 दिसंबर को बेहट में होगा।

>शुरुआत : सुबह9.30 बजे हरिकथा और मीलाद से होगी।

>पहले दिन : संगीतसभा का आगाज शाम 7 बजे माधव संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों के ध्रुपद गायन से होगा। इसी सभा में पंडित प्रभाकर कारेकर का गायन, कोलकाता के पार्थो घोष का सितार वादन और रामकुमार दरभंगा का ध्रुपद गायन होगा।

तानसेन

समारोह

आज से चार दिन बस सुर और साज