पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीड़ अधिक होने से प्लेटफॉर्म नं. 4 के रिजर्वेशन ऑफिस में हंगामा

भीड़ अधिक होने से प्लेटफॉर्म नं. 4 के रिजर्वेशन ऑफिस में हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| प्लेटफाॅर्मनंबर चार के रिजर्वेशन ऑफिस में गुरुवार सुबह तत्काल के समय यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें लगी थीं। दो ही विंडो खुली होने के कारण यात्रियों की भीड़ अधिक थी। इसी दौरान सेना के कुछ जवान भी अपने टिकट बनवा रहे थे। वारंट पर टिकट बनने के कारण लाइन आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसके चलते यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। तभी नैरोगेज थाने का जीआरपी स्टाफ मौके पर पहुंचा और यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उल्लेखनीय है कि बुकिंग क्लर्कों की कमी के कारण प्लेटफाॅर्म नंबर चार पर लंबे समय से मात्र दो ही विंडो खोली जा रही हैं।