पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात और मरीजों को निकला डेंगू, चार ग्वालियर के

सात और मरीजों को निकला डेंगू, चार ग्वालियर के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| ग्वालियर-चंबलसंभाग में डेंगू का असर कम नहीं हाे रहा है। गुरुवार को डेंगू के 37 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच जीआरएमसी में की गई। जांच में सात मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इनमें से चार मरीज ग्वालियर के हैं। जेएएच के साथ महानगर के विभिन्न अस्पतालों में डेंगू के संदिग्ध मरीज भर्ती हो रहे हैं। सीएमएचओ कार्यालय के माध्यम से डेंगू के 37 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए जीआरएमसी के माइक्रो बायलॉजी विभाग भेजे गए थे। जांच में ग्वालियर के चार, मुरैना के दो तथा शिवपुरी के एक रोगी को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। ग्वालियर जिले में अब तक 164 मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है।