पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिसमस ट्री को छूते ही बजेगी कैरोल

क्रिसमस ट्री को छूते ही बजेगी कैरोल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिसमसट्री को टच करते ही म्यूजिक सांग और कार्ड को खोलते ही कैरोल सांग। इस क्रिसमस को स्पेशल बनाने के लिए शहर की गिफ्ट गैलरी में स्पेशल क्रिसमस ट्री और कार्ड का कलेक्शन आया है। इनकी खासियत है कि इन्हें टच करने और खोलने में म्यूजिक ऑटोमेटिक प्ले होने लगता है।

गिफ्ट गैलरी के संचालकों का कहना है कि ग्वालियराइट्स में क्रिसमस वेलकम के लिए खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। इनके लिए अलग-अलग रैंज में गिफ्ट कलेक्शन आाया है। इनमें वाटर बॉल,सेंटा सॉफ्ट टॉयज, सेंटा कैप आदि पसंद रहा है। इनमें कई गिफ्ट आइटम्स पहली बार ही मार्केट में आए हैं।

मार्केट में आए क्रिसमस के लिए स्पेशल गिफ्ट और म्यूजिक ट्री। फोटो: भास्कर

वाटर बॉल्स में दिखेंगे सेंटा

इस बार के क्रिसमस के लिए स्पेशल कैंडल आई हैं। इन कैंडल को आप बतौर गिफ्ट दे सकते हैं। इसके अलावा डेकोरेटिव वाटर बॉल्स भी लोगों को पसंद रहा है,जिसमें सेंटा बॉल के अंदर दिखाई दे रहे हैं। ये दोनों ही आइटम्स लोगों को काफी पसंद रहे हैं।

गिफ्ट गैलरी में क्रिसमस के यह आए कलेक्शन

क्रिसमस ट्री-149 से 3000 रुपए, ग्रीटिंग्स- 20 से 200 रुपए, डेकोरेटिव आइटम्स-350 से 999 रुपए,12 पीस पोस्टर्स -150 से 200 रुपए, सॉफ्ट सेंटा टॉयज -599 से 999 रुपए,सेंटा बैग्स-125 से 349 रुपए,डेकोरेशन बॉल-299 रुपए और म्यूजिकल कार्ड्स 350 रुपए और म्यूजिकल क्रिसमस ट्री 2800 रुपए में आए हैं।

christmas gifts