सिटी रिपोर्टर :ग्वालियर
सिटी रिपोर्टर :ग्वालियर
ग्वालियरव्यापार मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों का चयन भी लगभग पूरा कर लिया गया है। मेले में चार जनवरी को होने वाले अखिल भारतीय मुशायरे में देश के जाने-माने शायरों को सुनने का मौका शहरवासी को मिलेगा। मुशायरे में ख्यातिनाम दस शायर आएंगे। इनमें राहत इंदौरी, हसन कमाल मुंबई, शकील आजमी मुंबई, मेहशर आफरीदी रूढ़की और प्रज्ञा विकास मुंबई और शहर के मदनमोहन दानिश के अलावा देशभर के जाने-माने शायर मुशायरे में आएंगे। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के लिए कवियों का नाम पहले ही फाइनल कर लिया गया है।
शहरआएंगे मशहूर गजल गायक जसविंदर सिंह: मेलेमें होने वाले शाम-ए-गजल कार्यक्रम में मशहूर गजल गायक जसविंदर सिंह शहर आएंगे। शाम-ए-गजल का कार्यक्रम संभवत: आठ जनवरी को होगा। इसके अलावा बॉलीवुड नाइट के लिए भी जल्द ही कलाकार का चयन कर लिया जाएगा।
जसविंदर सिंह
राहत इंदौरी
अभा मुशायरे में आएंगे राहत इंदौरी और हसन