20 तक करें प्रोजेक्ट फेलाे के आवेदन
नेशनलकाउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने जूनियर प्रोजेक्ट फेलाे (जेपीएफ) के लिए एप्लीकेशन इनवाइट किए हैं। यह प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट ऑफ जेंडर स्टडीज ने शुरु किया है।
इस प्रोजेक्ट में बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू एंड कश्मीर की इंग्लिश, सोशल स्टडीज और साइंस बुक्स की समीक्षा करनी होगी। इसके लिए डिटेल इन्फॉर्मेशन एनसीईआरटी की वेबसाइट www.ncert.nic.in से ली जा सकती है। इसके आॅन लाइन और ऑफ लाइन दोनों तरह से 20 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके ऑफ लाइन एप्लीकेशन \\\"डिपार्टमेंट ऑफ जेंडर स्टडीज, रूम नंबर 6, पांचवीं मंजिल, जाकिर हुसैन खंड, एनसीईआरटी, नई दिल्ली\\\' में भेजने होंगे। इसके बाद इंटरव्यू प्रोसेस 22 दिसंबर को नई दिल्ली में होगी।
ncert update