पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉम में स्टूडेंट्स का दिखेगा इनोवेशन

मॉम में स्टूडेंट्स का दिखेगा इनोवेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर

अटलबिहारी वाजपेयी ट्रिपल आईटीएम 14 और 15 फरवरी को माइंड ऑवर मैटर मॉम टेक्निकल मॉडल एक्जीबिशन का आयोजन करने जा रहा है। न्यू इनोवेशन एंड सस्टनेबिलिटी थीम पर होने वाली एक्जीबिशन में स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स भाग ले सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी तक कराए जा सकेंगे। इस संबंध में संस्थान की वेबसाइट पर एक ब्रोशर अपलोड किया गया है। इसमें रजिस्ट्रेशन से लेकर पूरा शेड्यूल अपलोड किया गया है। एंट्रीज के आधार पर 25 बेस्ट माॅडल का सेलेक्शन किया जाएगा। इनके स्टूडेंट्स को एक्जीबिशन में भाग लेने का मौका मिलेगा। 14 फरवरी को एक्जीबिशन लगेगी और 15 को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। विजेता को 20 हजार रुपए, उपविजेता को 15 हजार, तीसरे स्थान पर आने वाले को 10 हजार और सांत्वना पुरस्कार 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

ऐसारहेगा शेड्यूल

{रजिस्ट्रेशन शुरू-सातदिसंबर 2014

{रजिस्ट्रेशन कीआखिरी तारीख- 31जनवरी 2015

{एक्जीबिशन कासमय- सुबह11 से शाम 6 बजे तक

{समापन औरपुरस्कार वितरण- 15फरवरी 2015