\"अपनी खूबी पहचानें और विश्वास करें\'
अगरआप भी महान व्यक्तियों की तरह बनना चाहता हैं तो सबसे पहले अपने अंदर की खूबी पहचानें। खुद पर विश्वास करें और जो भी काम करें पूरे विश्वास के साथ करें। यह बात आईटीएम यूनिवर्सिटी के चांसलर रमाशंकर सिंह ने कही। वे गुरुवार को यूनिवर्सिटी में आयोजित विंटर साइंस कैंप में स्टूडेंट्स को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर एसएचडी सीतापुर से आए डॉ.अनुज सक्सेना, यूनिवर्सिटी के एमडी दौलत सिंह चौहान, वाइस प्रेसिडेंट रुचि सिंह चौहान, कैंप प्रभारी डॉ.अर्चना कंसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सीतापुर से आए डॉ.अनुज सक्सेना ने कहा कि विज्ञापन आपको सरल बनाता है। आप जो भी नया करते हैं वही विज्ञान है।
science camp
आईटीएम यूनिवर्सिटी में आयोजित साइंस कैंप में उपस्थित स्टूडेंट्स।