- Hindi News
- बैंक की तैयारी के लिए मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण
बैंक की तैयारी के लिए मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण
बैंक,रेलवे और एसएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को संभागीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र पर 15 दिसंबर तक आवेदन करना होंगे। इसमें एक्सपर्ट परीक्षा की तैयारी करवाएंगे।
इसमें केवल अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। वे ही इस नि:शुल्क प्रशिक्षण में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सिटी सेंटर स्थित संभागीय पूर्व प्रशिक्षण केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।