पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंखों पर पट्‌टी बांधकर अखबार पढ़ता है रिधांग

आंखों पर पट्‌टी बांधकर अखबार पढ़ता है रिधांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उम्रमहज नौ साल लेकिन टैलेंट गजब का। इतनी छोटी उम्र में रिधांग जैन आंखों पर पट्‌टी बांधकर अखबार पढ़ लेता है बल्कि वह सामने खड़े व्यक्ति का हुलिया भी बता देता है। रिधांग ब्रेन एक्टिवेशन टेक्निक से ऐसा कर पाता है।

इसमें बच्चों को कंफर्ट जोन में ले जाकर उन्हें ब्रेन एक्सरसाइज, ब्रेन जिम, डांस आदि के द्वारा उनकी इंद्रियां विकसित की जाती हैं। इससे वह अपने आसपास की चीजों को महसूस करके बता सकते हैं। मिड ब्रेन मास्टर्स अकादमी के डायरेक्टर संजीव जैन ने बताया कि यह टेक्निक पांच से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों में बेहतर तरीके से की जा सकती है। इसमें ध्यान विधि का भी बड़ा महत्व है।

city talent

आंखों पर पट्‌टी बांधकर अखबार पढ़ते रिधांग।