पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गले को रॉयल लुक देगा रजबाड़ी कलेक्शन

गले को रॉयल लुक देगा रजबाड़ी कलेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुरका रजबाड़ी कलेक्शन, यह हैवीवेट नेकलेस खास वेडिंग के लिए पेश किया गया है। लीफ पैटर्न के इस नेकलेस को कुंदन-पोलकी और खास बनाते हैं। पेंडेंट पर लगे रूबी स्टोन इसे अलग लुक देते हैं।

ज्वेलरी का यह खास कलेक्शन सराफा बाजार स्थित सुवर्णा ज्वेल्स पर पेश किया गया है। यहां शुरू हुई \\\"द ग्रेट इंडियन वेडिंग कार्निवाल एक्जीबिशन कम सेल\\\' में वेडिंग का खास कलेक्शन पेश किया गया है। शोरूम के संचालक अखिलेश गोयल ने बताया कि पांच दिन की इस एक्जीबिशन में डायमंड ज्वेलरी पर 25 प्रतिशत की सीधी छूट दी जा रही है। इसके अलावा गोल्ड ज्वेलरी पर भी कई आकर्षण है।

पांच दिन की एक्जीबिशन में कस्टमर अपनी पुरानी ज्वेलरी की शुद्धता की जांच फ्री में करवा सकते हैं। कैरोटोमीटर से की जा रही इस जांच में ज्वेलरी की शुद्धता का पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा गोल्ड मेकिंग पर भी छूट दी जा रही है। 20 ग्राम की ज्वेलरी लेने पर 20 प्रतिशत मेकिंग चार्ज नहीं लगेगा।

new design

स्टार नेकलेस गले को अट्रैक्टिव लुक देगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत इस पर किया गया दुबई का जाली वर्क है। साथ ही अलग से चकरी स्टोन इसे दूसरे नेकलेस के मुकाबले और खास बनाते हैं। चकरी कलेक्शन एंटीक नेकलेस भी पेश किया गया है।

मृगनयनी पैटर्न के हार पर कुंदन और मीनाकारी इसकी सबसे बड़ी खासियत है। राजघराना अंदाज में बने इस नेकलेस को रॉयल टच दिया गया है। इसके अलावा प्रीसियस स्टोन के साथ नग माला भी पेश की गई है। इसमें रूबी के अलावा बसरा का मोती और पन्ना लगा है जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है।

सुवर्णा ज्वेल्स पर मृगनयनी नेकलेस पहनकर देखती युवती। फोटो: भास्कर