- Hindi News
- रिसर्च के लिए टॉपिक का चयन सावधानी से करें: डॉ. सिंह
रिसर्च के लिए टॉपिक का चयन सावधानी से करें: डॉ. सिंह
रिसर्चकरने के लिए अॉब्जर्वेशन और फ्रेम वर्क बहुत जरूरी है। साथ ही टॉपिक का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। यह बात गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी हरिद्वार के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के डीन प्रो.बीके सिंह ने कही। वह सोमवार को आईटीएम यूनिवर्सिटी के सिथौली कैंपस में रिसर्च मैथडोलॉजी विषय नेशनल वर्कशॉप को संबोधित कर रहे थे। इसमें प्रो.आरडी गुप्ता, स्कूल ऑफ बिजनेस की डीन प्रो.गीता नरहरि मौजूद रहीं।
itm event
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो.योगेश उपाध्याय ने कहा कि रिसर्च करने के लिए सब्जेक्ट नॉलेज जरूरी है। इसके अलावा इंटरनेशनल पब्लिकेशंस की बुक्स तथा मैग्जीन की स्टडी भी करना चाहिए।
रिसर्च मैथडोलॉजी वर्कशॉप को संबोधित करते वीसी प्रो.योगेश उपाध्याय।