पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमिटी यूनिवर्सिटी और माइका अहमदाबाद के बीच हुआ समझौता।

एमिटी यूनिवर्सिटी और माइका अहमदाबाद के बीच हुआ समझौता।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमिटीयूनिवर्सिटी का स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन फेसबुक पर नेशनल लेवल का रिसर्च करेगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी का समझौता माइका अहमदाबाद के बीच हुआ है। माइका अहमदाबाद स्ट्रेटजिक मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन स्टडीज की शिक्षा के लिए जाना जाता है।

एमिटी यूनिवर्सिटी की ओर से एमिटी स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन के डिप्टी डायरेक्टर डॉ.सुमित नरूला मप्र में इस रिसर्च के हेड होंगे। इस रिसर्च का उद्देश्य देश में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक यूजर के व्यवहार का अध्ययन करना है। इस रिसर्च के दौरान रिसर्चर, आंकड़ा संग्रहण, एनालिसिस, ज्वाइंट रिसर्च पेपर राइटिंग, ज्वाइंट पब्लिकेशन ऑफ रिसर्च पेपर एंड बुक का आदान-प्रदान करेंगे। साथ ही माइका सैंपलिंग ऑनलाइन डाटा कलेक्शन और एनालिसिस के लिए टेक्निकल सहयोग प्रदान करेगा। इसका फायदा यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को भी मिलेगा।

amity research

एमिटी यूनिवर्सिटी फेसबुक पर करेगी रिसर्च