पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 16 से शुरू होगा मोबाइल रिपेयरिंग और एसी कोर्स

16 से शुरू होगा मोबाइल रिपेयरिंग और एसी कोर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माधवप्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान के विभाग उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ द्वारा तीन माह की अवधि के रोजगारोन्मुखी सर्टिफिकेट कोर्स मोबाइल फोन रिपेयरिंग, एसी/रेफ्रिजरेशन रिपेयरिंग एंड सर्विसिंग ट्रेड 16 दिसंबर से शुरू किया जाएगा। प्रोजेक्ट लीडर डाॅ. दीप शर्मा ने बताया कि यह कोर्स करने के बाद युवा स्वयं का रोजगार कम पूंजी में शुरू कर सकेंगे। कोर्स के दौरान युवाओं को मोबाइल की जानकारी, डायोड, आईसी, वीजीएआईसी, स्पीकर, रिंगर आदि की जानकारी दी जाएगी। इसी तरह एसी/रेफ्रिजरेशन कोर्स में सर्विस एवं रिपेयरिंग, सिद्घांत एवं कार्यविधि, केपीसीटर, इलेक्ट्रिक रिलेज, स्टाटिंग रिलेज की जानकारी दी जाएगी।