- Hindi News
- टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट से बेहतर होगी टीचिंग स्किल
टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट से बेहतर होगी टीचिंग स्किल
किसीभी इंडस्ट्री की सफलता की बड़ी वजह उसका \\\"टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम\\\' है। यह टर्म टीचिंग फील्ड में भी जरूरी है, तभी किसी भी शिक्षण संस्थान से एक अच्छा इंजीनियर, डॉक्टर और मैनेजर निकलेगा। यह बात बिरलानगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सेक्रेटरी आशीष वैश्य ने कही।
वे सेामवार को एमआईटीएस के होटल तानसेन में आयोजित फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर डॉ. दीप शर्मा, जेयू के इकनॉमिक्स डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. एसके शुक्ला ने मौजूद रहे।
जीवन में टाइम मैनेजमेंट जरूरी
एक्सपर्ट आशीष वैश्य ने कहा कि फैकल्टी अगर टाइम मैनेजमेंट को फॉलो करें तो स्टूडेंट्स को थ्योरिटिकल पोर्शन के साथ प्रैक्टिकल के लिए भी टाइम मिलेगा।
ग्लोबलाइजेशन से प्रमोट हुआ टूरिज्म
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड मैनेजमेंट के डायरेक्टर प्रो. संदीप कुलश्रेष्ठ ने कहा कि ग्लोबलाइजेशन के दौर में टूरिज्म प्रमोट हुआ है। ऑनलाइन सिस्टम ने जॉब के नए विकल्प दिए हैं। अब एजुकेशन टूर और मेडिकल टूर जैसे नए फील्ड इस क्षेत्र से जुड़े हैं।
fdp event
होटल तानसेन में फैकल्टी को टिप्स देते एक्सपर्ट। फोटो: भास्कर