पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोर्ट पर कहां है तेली मंदिर पता नहीं चलता

फोर्ट पर कहां है तेली मंदिर पता नहीं चलता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेलीका मंदिर किस तरफ है, सहस्त्रबाहु के मंदिर के लिए कौनसा रास्ता है। इन दिनों बाहर से आने वाले पर्यटक ग्वालियर फोर्ट पर हेरिटेज इमारतों का पता पूछते दिखाई देंगे। दरअसल यहां साइन बोर्ड होने की वजह से पर्यटकों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर पर्यटकों का काफी समय इसी में बर्बाद हो जाता है।

गौरतलब है कि सर्दी में शहर आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा होता है। इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक शहर रहे हैं। पुरातत्व के विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फोर्ट पर कई बार साइन बोर्ड लगाए जा चुके हैं, लेकिन असामाजिक तत्व इन्हें टिकने नहीं देते हैं। यही वजह है कि यहां आने वाले पर्यटकों को कई बार असुविधा का सामना करना पड़ता है। पुरातत्व विभाग के अधिकारी एसके राठौर के अनुसार असामाजिक तत्व साइन बोर्ड ज्यादा दिनों तक टिकने नहीं देते।

वीकेंडमें आते हैं ज्यादा सैलानी

शहरके पर्यटन स्थल देखने के लिए ज्यादातर पर्यटक शनिवार और रविवार को आते हैं। पुरातत्व और एमपी टूरिज्म के आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में शहर में प्रतिदिन 600 से 800 पर्यटक आते हैं। वहीं शनिवार और रविवार को यह संख्या दो हजार से तीन हजार तक पहुंच जाती है। पिछले महीने से इस आंकड़े में वृद्धि हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह पर्यटकों के लिए मौसम का अनुकूल होना है।

फोर्टपर कन्फ्यूजन की स्थिति

लगभगपौने दो किलो मीटर के एरिया में फैले ग्वालियर फोर्ट पर इन दिनों पर्यटकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। यहां मानसिंह पैलेस के अलावा कहीं भी जाने का साइन बोर्ड होने की वजह से पर्यटक पूछकर ही यह स्थान ढूंढ पाते हैं। ग्वालियर फोर्ट पर मानसिंह पैलेस के अलावा, सास बहू का मंदिर, तेली का मंदिर, गुरुद्वारा, 80 खंबा बाबड़ी सहित कई महत्वपूर्ण स्थान हैं।

tourist problem

गूजरी महल, कर्ण महल ढूंढने में मुझे काफी परेशानी हुई। खासतौर से सास बहु का मंदिर। ग्वालियर फोर्ट काफी प्रसिद्ध है। यहां साइन बोर्ड का होना बहुत जरूरी है। -शांति देवी, पर्यटक

फोर्ट पर केवल राजा मानसिंह पैलेस आसानी से मिल सका है। जबकि अन्य जगहों के लिए पूछताछ करनी पड़ी है। यहां साइन बोर्ड होने से मेरे परिवार को काफी परेशानी हुई।

ओमप्रकाशसिंह, दिल्ली

मानसिंह पैलेस देखने के बाद ग्वालियर फोर्ट पर घूमते पर्यटक। फोटो: भास्कर