पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसएस के शिविर में एक्सपर्ट ने छात्रों को सफलता के टिप्स दिए।

एनएसएस के शिविर में एक्सपर्ट ने छात्रों को सफलता के टिप्स दिए।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवनमें आप जो बनना चाहते हैं, वो लक्ष्य अभी से तय करना होगा। साथ ही इसे पाने का प्रयास अभी से करना होगा। यह बात धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने कही। वे राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। नदी गेट स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित शिविर में उन्होंने बच्चों को साफ-सफाई के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास का क्षेत्र साफ रखना चाहिए। इससे वातावरण अच्छा रहता है। साथ ही आप भी कई बीमारियों से बचे रहेंगे।

इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल शारदा बलौदी, नेहा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद रहे। इस दौरान उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

school event

\\\"स्कूल समय से तय करें लक्ष्य\\\'