चेन्नई और महेश्वर की सिल्क साड़ी हैं खास
चेन्नई और महेश्वर की सिल्क साड़ी हैं खास
सिटी रिपोर्टर :ग्वालियर
बनारस,चेन्नई, महेश्वर, चंदेरी और छत्तीसगढ़ के खास सिल्क से लेकर देशभर के सिल्क साड़ियों की वैरायटी का कलेक्शन सराफा बाजार स्थित साड़ी सरोवर पर शुरू हुई सिल्क एक्जीबिशन में देखा जा सकता है। 10 दिसंबर तक चलने वाली एक्जीबिशन इस बार दीनदयाल मॉल के दूसरे फ्लोर पर भी लगाई गई है। इस एक्जीबिशन में दो हजार से लेकर 40 हजार तक की हैंडलूम सिल्क साड़ियों का कलेक्शन मौजूद है।
यहहैं खास सिल्क
प्योरकांजीवरम: तमिलनाडुके इस सिल्क में जरी की बीविंग और रेशम की खास बुनाई है। ट्रेडिशनल कांजीवरम के साथ ही फैंसी कांजीवरम की साडियां भी दस हजार से 40 हजार की रेंज में मौजूद हैं।
चंदेरीऔर महेश्वर में खास चिड़वा वर्क: मध्यप्रदेशका फेमस चंदेरी और महेश्वर सिल्क का यूनीक कलेक्शन साड़ी सरोवर पर मौजूद है। महेश्वर सिल्क की साड़ियों में खास पक्षियों के डिजाइन हैं। ये खास डिजाइन साड़ी के पल्लू पर बनाए गए हैं।
एक्जीबिशन में साड़ी पसंद करती युवती।