- Hindi News
- जनवरी के बाद होगा हथियार लाइसेंस नवीनीकरण का काम
जनवरी के बाद होगा हथियार लाइसेंस नवीनीकरण का काम
जनवरीमें होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर एक बार फिर हथियार लाइसेंस सस्पेंड हो गए हैं। इसी कारण हर साल दिसंबर में होने वाला लाइसेंस नवीनीकरण का काम इस बार नहीं होगा। लाइसेंस नवीनीकरण अब जनवरी के बाद होगा पर लाइसेंसी को पेनाल्टी नहीं देनी होगी।
इस बार सात हजार 200 लाइसेंसी हथियारों का नवीनीकरण 31 दिसंबर तक होना था। पिछले एक सप्ताह में नवीनीकरण के 170 आवेदन एडीएम दफ्तर में पहुंच भी चुके हैं। सोमवार से नवीनीकरण आवेदन लेने का काम बंद कर दिया गया। इस मामले में कलेक्टर पी नरहरि ने कहा कि चूंकि लाइसेंस सस्पेंड हैं इसलिए ऐसी स्थिति में नवीनीकरण संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अब पंचायत चुनाव (31 जनवरी के बाद) होने के बाद ही लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन जमा होंगे। पेनाल्टी के मुद्दे पर श्री नरहरि ने कहा कि जब चुनाव के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है तो पेनाल्टी भी नहीं ली जाएगी। चुनाव बाद बिना पेनाल्टी के ही नवीनीकरण होगा।
ऑनलाइनएंट्री अब 31 मार्च तक
चुनावके कारण लाइसेंसी हथियारों का एनडीएएल (नेशनल डेटाबेस आर्म्स लाइसेंस) योजना के तहत ऑन लाइन एंट्री का काम सुस्त है। अभी तक केवल सात सौ एंट्री ही हो सकी हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अब इस काम के लिए कुछ और मोहलत दे दी है। इसी आधार पर राज्य के गृह उप सचिव मदन कुमार ने यह काम 31 मार्च तक पूरा करने को कहा है।
लोक सेवा केंद्र की फीस बढ़ी
लाइसेंसनवीनीकरण के आवेदन जमा करने पर नवीनीकरण फीस के अलावा लाइसेंसी को लोक सेवा केंद्र के नाम पर पहले 30 रुपए फीस देनी होती थी। पिछले कुछ दिनों से इसे बढ़ाकर अब 12 बोर के हथियार के लिए सौ रुपए जबकि 315 बोर या फिर पिस्टल के लिए दो सौ रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा 12 बोर की नवीनीकरण फीस 40 रुपए, 315 बोर की 90 रुपए तथा पिस्टल की सौ रुपए देनी होगी।