पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उमिका ने जीता कांस्य पदक

उमिका ने जीता कांस्य पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| लिटिलएंजिल्स हाईस्कूल की उमिका अग्रवाल ने अमृतसर में खेली गई सीबीएसई राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। उन्होंने अंडर 14 आयु वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। उमिका ने पांच चक्र में बिना हारे चार अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। उमिका के इस प्रदर्शन की स्कूल की प्राचार्य शबाना रेहान एवं स्पोर्ट्स डिर्पाटमेंट की एचओडी रीना सरकार ने सराहना करते हुए भविष्य में और बड़ी सफलता अर्जित करने के लिए कहा। उमिका स्कूल के शतरंज प्रशिक्षक रूपेशकांत से शतरंज का नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं।