डीपीएस रायरू और भारतीयम सेफा में
ग्वालियर| मालवाकप इंटर स्कूल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीयम स्कूल और डीपीएस रायरू ने विजयी प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारतीयम विद्या निकेतन स्कूल ने केवी नंबर एक को तथा दूसरे मुकाबले में डीपीएस रायरू की टीम ने ब्राइट कॉन्वेंट स्कूल काे शिकस्त देकर खिताबी दौड़ में शामिल होने के लिए अपनी-अपनी चुनौती पेश की। मालवा कॉलेज की मेजबानी में आयोजित इस टूर्नामेंट में ब्राइट कॉन्वेंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 90 रन बनाए। जवाब में डीपीएस रायरू ने बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन कर मैच अपने नाम कर लिया। एक अन्य मुकाबले में भारतीयम ने 111 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए केवी नंबर वन की टीम 94 रन पर पवेलियन लौट गई। कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला किडीज कॉर्नर और आरकेवीएम स्कूल के बीच बुधवार को खेला जाएगा। इसकी विजेता टीम 11 दिसंबर को डीपीएस रायरू और भारतीयम के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की विजयी टीम से 13 दिसंबर को खिताब के लिए भिड़ेगी।