पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टॉकिस्टों की खरीदारी से सरसों सीड 55 रुपए मजबूत

स्टॉकिस्टों की खरीदारी से सरसों सीड 55 रुपए मजबूत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{सरसों मिलडिलीवरी 41 प्रतिशत तेल कंडीशन 55 रुपए उछलकर 3725 रुपए पर जा पहुंची।

व्यापारसंवाददाता|ग्वालियर

स्थानीयतेल तिलहन बाजार में सरसों सीड सोमवार को और महंगी हो गई। स्टॉकिस्टों की लिवाली से सरसों मिल डिलीवरी 41 प्रतिशत तेल कंडीशन 55 रुपए उछलकर 3725 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंची।

वायदा बाजार एनसीडीईएक्स पर भी क्रय समर्थन के चलते सरसों दिसंबर अनुबंध 3.71 फीसदी यानी 145 रुपए बढ़कर 4057 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। सरसों के जनवरी, अप्रैल और मई के वायदों में भी जाेरदार मजबूती दर्ज की गई। समर्थन पाकर हाजिर बाजार में लूज सरसों तेल 125 रुपए प्रति क्विंटल तक महंगा हो गया। इसके भाव 7200 से 7250 रुपए बोले गए। एनसीडीईएक्स पर सोया तेल और एमसीएक्स पर क्रूड पाम ऑयल का दाम करीब एक फीसदी चढ़ गया है। हाजिर बाजार में लूज सोयाबीन तेल रिफाइंड बढ़कर 6300 से 6350 रुपए और पाम ऑयल 5500 से 5550 रुपए प्रति क्विंटल बेचा जा रहा था।

जानकारों के मुताबिक दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाने के तेलों में हल्की बढ़त आई है। साथ ही आज डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी देखी जा रही है। ऐसे में घरेलू बाजार में खाने के तेलों को दोहरा सपोर्ट मिला है। उधर जयपुर में सरसों सीड 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 80 रुपए उछलकर 4075 रुपए प्रति क्विंटल बताई गई। एगमार्क सरसों तेल 30 रुपए प्रति टिन महंगा हो गया।

वायदा पर 4057 रुपए बंद हुआ दिसंबर अनुबंध