बीयरबार में साढ़े तीन लाख की शराब पकड़ी
बीयरबार में साढ़े तीन लाख की शराब पकड़ी
ग्वालियर| सिटीसेंटर में एसएसपी ऑफिस के नजदीक चलने वाले बारकोड बीयरबार में दबिश देकर पुलिस ने साढ़े तीन लाख रुपए की शराब और 86 हजार रुपए बरामद किए हैं। एएसपी क्राइम ब्रांच प्रतिमा मैथ्यू ने बताया कि बारकोड में शराब का अवैध कारोबार होने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार को यहां पर अवैध शराब की खेप आने की पिन प्वाइंट सूचना मिली थी। इस पर क्राइम ब्रांच और विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने दबिश देकर यहां से पचास पेटी शराब और 86 हजार रुपए सहित नीरज शिवहरे और रामदास पाल को गिरफ्तार कर लिया जबकि बारकोड का मालिक ऋषि शिवहरे और मैनेजर शेखर तिवारी भाग निकले। पुलिस इन्हें भी तलाश कर रही है। पूछताछ में पता चला कि यह लोग शराब को सबलगढ़ ले जा रहे थे। टीआई विश्वविद्यालय थाना एसपी सक्सेना का कहना है कि बरामद शराब की कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपए है।