पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा समाज के विकास में अहम भूमिका निभाए

युवा समाज के विकास में अहम भूमिका निभाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा समाज के विकास में अहम भूमिका निभाए

ग्वालियर|युवा समाजके विकास में एहम भूमिका निभाते हुए शिक्षा, व्यवसाय एवं राजनीति में आगे बढ़कर समाज में व्याप्त कुरीतियां जैसे गंगभोज, दहेज प्रथा को मिटाने एवं समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करें। यह बात अखिल भारतीय कुशवाह क्षत्रिय महासभा द्वारा नई सड़क स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रतिनिधि कार्यकर्ता सम्मेलन में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह कुशवाह ने कही।

दलितनेताओं से भी होता है भेदभाव: मंडेलिया

ग्वालियर| बाबूजगजीवन राम की 28 साल तक निगम नदी गेट पर प्रतिमा नहीं लगा सका। इससे पहले बाबू जगजीवनराम की प्रतिमा मानस भवन के पार्क में लगाने का निर्णय लिया था। लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। यदि निगम ने जल्द ही बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा स्थापित नहीं की तो भारतीय दलित वर्ग संघ आंदोलन करेगा। यह बात संवाददाताओं से चर्चा करते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल मंडेलिया ने कही।

आदर्शसिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश

ग्वालियर|धोखाधड़ी केएक मामले में जेएमएफसी कोर्ट ने आदर्श आवास विकास प्रा. लिमिटेड के अध्यक्ष आदर्श सिंह कुशवाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए। प्राॅपर्टी डीलर आदित्य सिंह कुशवाह ने कोर्ट में एक परिवाद पेश किया। इसमें कहा गया कि आदर्श सिंह कुशवाह ने एक फ्लैट के लिए 24 लाख रुपए लोन दिलवाया। लेकिन उक्त फ्लैट मुनाफे के लिए किसी और को बेच दिया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद महाराजपुरा थाने को मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए।

स्कूलकी जर्जर इमारतों का टीम ने किया निरीक्षण

ग्वालियर| शासकीयउमावि हरिदर्शन स्कूल की जर्जर हो चुकी इमारत का निरीक्षण मंगलवार को कलेक्टर के निर्देश पर बनाई गई टीम ने किया। टीम में पीडब्ल्यूडी, नगर निगम स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल थे। पीडब्ल्यूडी खंड क्रमांक-1 के एसडीओ आईएस जादौन ने बताया कि शा. उमावि सनातन धर्म, शासकीय उमावि क्रमांक एक दो की जर्जर इमारत का निरीक्षण किया गया है। इन स्कूलों के कुछ भाग की इमारत ज्यादा खराब है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर पी. नरहरि को सौंपी जाएगी।

दालबाजार के कारोबारियों का तेल छिपाने वाले पकड़े

ग्वालियर|दाल बाजारके व्यापारियों का आधा करोड़ रुपए का तेल लेकर गायब हुए सागर मेहता के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसक