पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गवाहों को मारने घूम रहा पच्चीस हजार का इनामी शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा

गवाहों को मारने घूम रहा पच्चीस हजार का इनामी शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| उटीलाके लालघाटी क्षेत्र में मंगलवार की रात को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पुलिस ने पच्चीस हजार रुपए के इनामी बदमाश अनिल बित्थरिया को गिरफ्तार किया है। भिंड के इस बदमाश पर पांच हत्या और आठ हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। इस पर एक सिपाही की हत्या का आरोप भी है। पुलिस को इसके कब्जे से एक अधिया और कारतूस मिले हैं। पूछताछ के दौरान बदमाश ने बताया कि यह हत्या के मामले में गवाहों को मारने के फेर में घूम रहा था लेकिन इससे पहले पुलिस के हाथ गया।

क्राइम ब्रांच को पता चला था कि भिंड का एक इनामी बदमाश शहर में घूम रहा है वह उसके खिलाफ दर्ज हत्या के मामले के गवाहों को मारना चाहता है। इस सूचना पर जानकारियां इकट्ठी की गईं तो पता चला कि यह बदमाश अनिल बित्थरिया है, इस पर पुलिस महानिदेशक ने पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। मंगलवार की रात लगभग दस बजे पुलिस को मुखबिर ने बताया कि अनिल उटीला थानाक्षेत्र के लाल घाटी इलाके में देखा गया है। क्राइम ब्रांच और उटीला थाने की पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। आधा घंटे की घेराबंदी के बाद एक बदमाश यहां से गोलियां चलाते हुए भागा तो पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। एक गोली अनिल के हाथ में लगी, इसके बाद वह पुलिस के हाथ गया। अनिल ने आठ साल पहले श्याेपुर में ट्रेन में पुलिस पर फायरिंग कर एक सिपाही की हत्या कर दी थी, इससे पहले 2002 में इसने जनकगंज थानाक्षेत्र में हत्या की एक वारदात को अंजाम दिया था। इसने अपने भाई की हत्या भी भिंड में की थी।