- Hindi News
- पांच लाख रुपए के लिए इंजीनियर पति पीटता था और मुंह पर थूकता था
पांच लाख रुपए के लिए इंजीनियर पति पीटता था और मुंह पर थूकता था
ग्वालियर| इंजीनियरपति ने पांच लाख रुपए दहेज मांगा है। दहेज लाने में असमर्थता व्यक्त करने पर वह मारपीट करता है तथा मुंह पर थूकता है। यह शिकायत अजमेर में पदस्थ इंजीनियर की प|ी ने ग्वालियर के महिला थाने में की थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है जबकि सास-ससुर की तलाश की जा रही है। ग्वालियर में रहने वाली प्रियंका श्रीवास्तव ने शिकायत में बताया कि उनकी शादी 2008 में अजमेर में रहने वाले मयंक श्रीवास्तव से हुई थी, मयंक इंजीनियर है। शादी के बाद से ही मयंक, इसके पिता प्रकाश वर्मा और मां वीना वर्मा दहेज के लिए परेशान करते हैं। प्रियंका के पति ने कुछ समय पहले प्लॉट के लिए पांच लाख रुपए लिए थे इसके बाद फिर वह पांच लाख रुपए और मांगने लगा। पति मयंक, प्रियंका को पीटने के साथ इसके मुंह पर थूकता भी था। अगस्त माह में यह प्रियंका को ग्वालियर स्थित उसके घर पर छोड़ गया और कह गया था कि पांच लाख रुपए नहीं दे सकते हो तो तलाक दे दो।
इलाजकराने आई बुजुर्ग महिला लापता : उत्तरप्रदेश के महोबा से इलाज के लिए आई बुजुर्ग महिला दिम्मी कुशवाह (70) झांसी रोड थानाक्षेत्र स्थित एक अस्पताल के बाहर से लापता हो गई। इसके बेटे कल्लू का कहना है कि थाने भी गया था लेकिन पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी।