पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाटौर गिरी, एक बच्चा सहित दस घायल

पाटौर गिरी, एक बच्चा सहित दस घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेंडेवालीसड़क के पास नसिया जी जैन मंदिर की दीवार एक पाटौर पर गिर गई, जिससे एक बच्चे सहित दस लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे की हालत गंभीर है।

गेंड़ेवाली सड़क स्थित नसिया जी जैन मंदिर की पिछली दीवार काफी जर्जर हालत में थी। सोमवार -मंगलवार की दरम्यानी रात मंदिर की दीवार इरशाद खां की पाटौर पर गिर गई,जिससे पाटौर ढह गई। पाटौर ढह जाने से उसके नीचे सो रहे इरशाद खां, याशमीन, मुईन खान, रफीक खान, सुरैया बेगम, पिंकी अनवर खान, कल्लो बाई, मुशायरा और सात वर्षीय जुबेर खान घायल हो गए। पाटौर गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने इंदरगंज थाना पुलिस को दी। पाटौर गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घायलों को उपचार के लिए जयारोग्य चिकित्सालय लेकर आया। यहां से परिजन इरशाद खान, जुबेर और पिंकी को लेकर मैस्कॉट हॉस्पिटल पहुंच गए। जबकि जेएएच में अन्य मरीजों की मरहम पट्टी कर छुट्टी कर दी गई थी। शाम को मैस्कॉट हाॅस्पिटल ने इरशाद और पिंकी की भी छुट्टी कर दी है।

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती घायल यास्मीन।