पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आए 32 में से सिर्फ तीन अपीलकर्ता, अब अगली बैठक में हाेगा फैसला

आए 32 में से सिर्फ तीन अपीलकर्ता, अब अगली बैठक में हाेगा फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| महापौरसमीक्षा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई नगर निगम की अपील समिति की बैठक में 32 मामलों का निपटारा होना था लेकिन सिर्फ तीन अपीलकर्ता ही पहुंचे। बैठक में अपीलकर्ता कालीचरन यादव निवासी राजा मुंशी का बाड़ा, आनंद प्रकाश निवासी आजाद मार्केट, हजीरा चौक और कृष्णा गौर निवासी पुराना हाईकोर्ट पहुंची। इनका मामला जानने के बाद यह निर्णय लिया गया कि जब सभी 32 अपीलकर्ता मौजूद होंगे, तब सुनवाई कर अगली बैठक में फैसला दिया जाएगा। इसके बाद बैठक को समाप्त कर दिया गया।