पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माधव कॉलेज में फिर हंगामा, आरोपी छात्रों को रस्टीकेट करने की मांग

माधव कॉलेज में फिर हंगामा, आरोपी छात्रों को रस्टीकेट करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| एकदिन पहले दो छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े के बाद मंगलवार को माधव कॉलेज में छात्रों ने फिर हंगामा कर दिया। छात्र संघ अध्यक्ष धीरज ढींगरा के नेतृत्व में छात्रों ने सुबह 11 बजे कॉलेज परिसर में नारेबाजी की। साथ ही प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप वाजपेयी कोे ज्ञापन सौंपकर आरोपी छात्र संदीप राय रजत राय को कॉलेज से रस्टीकेट करने की मांग की।

बीकॉम थर्ड ईयर के छात्र अजय गुर्जर का कहना था कि संदीप रजत ने अपने साथियों के साथ हाॅकी डंडों से बिना वजह उसके साथ मारपीट की है। इसलिए आरोपी छात्राें के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऐसा नहीं किया गया तो वे कॉलेज परिसर में धरना देंगे। छात्रों की ओर से शिकायत किए जाने पर बुधवार को प्रशांत साकेत पठान को प्रशासन समिति ने बुलाया है और गुरुवार को संदीप राय रजत को पूछताछ के लिए बुलाया है। प्रिंसिपल का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ किए जाने के बाद ही दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।