पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टंकी निर्माण के लिए जांची जाएगी मिट्टी

टंकी निर्माण के लिए जांची जाएगी मिट्टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| उपनगरग्वालियर में पानी की दो टंकियां बनाने के लिए जमीन की मिट्टी जांची जाएगी। एमआईटीएस भोपाल भेजकर यह जांच कराई जाएगी कि यहां की मिट्टी टंकियां बनाए जाने के लिए उपयुक्त है या नहीं। निगम कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान कुछ निर्माणाधीन सड़कों से सैंपल भी लिए और जांच के लिए भेज दिए।

निगम कमिश्नर अजय गुप्ता मंगलवार को कोटेश्वर रोड एवं एवीएम स्कूल फोर्ट रोड पर स्वीकृत पानी की टंकी पर पहुंचे। दोनों स्थानों की मिट्टी की जांच एमआईटीएस भोपाल के इंजीनियरिंग कॉलेज से कराने के निर्देश दिए।

मोती झीलका पार्क बनेगा रोज गार्डन : निगमकमिश्नर ने मोतीझील प्लांट का भी निरीक्षण किया। यहां बनाई गई सड़क की गुणवत्ता उन्हें ठीक लगने पर उन्होंने सड़क निर्माण सामग्री का सैंपल लिए। उन्होंने मोतीझील प्लांट की जगह को संरक्षित एवं व्यवस्थित करने के लिए विस्तृत प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोतीझील प्लांट पर बने पार्क को रोज गार्डन के रूप में विकसित किया जाए।