पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कारोबारी अपना अतिक्रमण खुद हटाएं, ठेले पुलिस हटवा देगी

कारोबारी अपना अतिक्रमण खुद हटाएं, ठेले पुलिस हटवा देगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. मुरार में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग को लेकर होने वाले रोज-रोज के झगड़ोें को खत्म करने के लिए मंगलवार की सुबह पुलिस- नगर निगम अफसर और मुरार के कारोबारी वीआईपी सर्किट हाउस में बैठे और ट्रैफिक बिगड़ने की वजह और इनके सुधार के उपाय ढूंढ़ने की कोशिश की गई। डेढ़ घंटे चली बैठक में निष्कर्ष निकला कि कारोबारी अपनी दुकान के बाहर के अतिक्रमण को खुद हटाएं।
ठेले पुलिस और नगर निगम का अमला मिलकर हटवाएगा और मुख्य बाजारों में मार्किंग तथा बेरिकेडिंग नगर निगम करवाएगी। बैठक में एएसपी वीरेंद्र जैन, सीएसपी अखिलेश रैनवाल, टीआई र|ेश तोमर तथा नगर निगम के फील्ड उपायुक्त एपीएस भदौरिया मौजूद थे। मुरार के कारोबारी अविनाश सिंह, पारस जैन, मोहन सिंह माथुर सहित डेढ़ सौ कारोबारी यहां पर मौजूद थे।

मुरार के सदर बाजार में दो दिन पहले पार्किंग को लेकर पुलिसकर्मी और कारोबारियों में विवाद हो गया था, इसके बाद व्यापारी थाने का घेराव करने भी पहुंचे थे। यहां पर टीआई र|ेश तोमर ने इस मामले को लेकर मंगलवार को व्यापारियों के साथ बैठक करने की बात कही थी।
मंगलवार की सुबह 11 बजे व्यापारी अपनी समस्याएं और उनके समाधान लेकर वीआईपी सर्किट हाउस पहुंच गए। समस्याएं सुनने के बाद इनके समाधान के लिए एक-एक करके कार्रवाई करने का आश्वासन अफसरों ने दिया।

मुरार के सदर बाजार की समस्या को लेकर वीआईपी सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में पुलिस अफसर एवं व्यापारी।

ठेले और लोडिंग वाहन ट्रैफिक में बाधक

व्यापारियों ने ट्रैफिक बिगड़ने के लिए जिम्मेदार वजह और उनके समाधान भी अफसरों के सामने रखे।

> पुलिस रात में तो अच्छी गश्त करती है लेकिन दिन में बीट से गायब रहती है।

> संकरे बाजारों में लोडिंग वाहन और ट्रैक्टर ट्रॉलियां घुस आने से ट्रैफिक बिगड़ता है।

> मुरार के बाजारों में लगभग सात सौ ठेले लगते हैं, इनकी वजह से भी ट्रैफिक जाम रहता है।

> काराेबारी भी आधी सड़क तक अतिक्रमण कर लेते हैं।

> बीट की पुलिस ट्रैफिक वालों से वसूली करती है इसलिए इन्हें हटवाने से बचती है।

> खुला संतर में शराब की दुकान के बाहर भी असामाजिक तत्व इकट्ठे होते हैं और व्यवस्था बिगड़ती है।

> सदर बाजार में, बारादरी और गिर्राज मंदिर के आसपास ठेले सबसे ज्यादा परेशान करते हैं।

> बारादरी से खुला संतर तक सड़क के दोनों ओर लोडिंग वाहन और जीपें खड़