ग्वालियर| उमसभरी गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है। मंगलवार को सुबह 10 बजे से सूरज ने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए। हालांकि रात आठ बजे मौसम ने फिर करवट बदली और पहले तेज आंधी आई इसके बाद आधे शहर में कुछ देर तक हल्की बारिश हुई।
इससे पहले सुबह 6.30 बजे मुरार क्षेत्र में 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को बिखरे-बिखरे बादल छाए रहेंगे। फोटो:गांधीरोड का। समय:रात8.45 बजे।