पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपू हॉकर्स जोन में ही बैठेंगे 231 दुकानदार

कंपू हॉकर्स जोन में ही बैठेंगे 231 दुकानदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. शहर में सड़क चौड़ीकरण अभियान में विस्थापित किए गए 231 दुकानदारों को हॉकर्स जोन कंपू में ही दुकानें दी जाएंगी। दुकानदारों को किसी प्रकार की समस्या आए, इसलिए उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। नगर निगम ने इन दुकानों का किराया 200 रुपए प्रतिमाह सुनिश्चित कर दिया है।
यह निर्णय सभापति की अध्यक्षता में मंगलवार को बाल भवन में नगर निगम द्वारा बनाई गई समिति की बैठक में लिया गया। इसका अनुमोदन 23 सितंबर को परिषद की बैठक में किया जाएगा।

शहर में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत लगभग 250 दुकानदारों का कारोबार ठप हो गया है। इन दुकानदारों का कारोबार स्थापित किए जाने को लेकर लंबे समय से कोई निर्णय नहीं हो पा रहा था। पिछले दिनों परिषद की बैठक में इस पर निर्णय नहीं हो सका तो सभापति की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई।
समिति पर इस मामले का निर्णय छोड़ दिया गया। मंगलवार को समिति की बैठक हुई। इसमें सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन, नेता प्रतिपक्ष शम्मी शर्मा, आनंद शर्मा, देवेन्द्र पाठक, जगत सिंह कौरव, दिनेश सिकरवार, महेश गुप्ता मौजूद थे।

हजीरा के दुकानदारों के लिए आज तलाशेंगे जगह

इस बैठक में हजीरा के दुकानदारों के संबंध में कोई निर्णय नहीं हो सका। लंबी चर्चा के बाद जब सहमति नहीं बन पाई तो यह निर्णय लिया गया कि इन दुकानदारों के लिए पहले हजीरा क्षेत्र में ही स्थान का चयन किया जाएगा। इसके बाद दुकानदारों को जगह दी जाएगी। इन दुकानदारों के लिए बुधवार सुबह समिति के सदस्य जगह तलाशेंगे।