पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. अंजलि जलज की मां वापस लौटीं

डॉ. अंजलि जलज की मां वापस लौटीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| गजराराजामेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजलि जलज की मां मंजू मांडवी मंगलवार दोपहर वापस गईं। वे दो दिन से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर स्लीपर कोच में बैठी रहीं। उन्होंने वहां वेंडरों से खाना मंगवाकर खाया और ट्रेन के ग्वालियर रवाना होने पर उसी में बैठकर वापस गईं। उन्होंने ग्वालियर आकर बताया कि वे रात में वे टॉयलेट गईं थीं और अपनी सीट भूल गई थीं और भटकती-भटकती दूसरे कोच में पहुंच गईं थी। उल्लेखनीय है कि डॉ. अंजलि जलज पति डॉ. वी. जलज बच्चों के साथ शनिवार को दुर्ग से ग्वालियर रही थीं। उनका समता एक्सप्रेस के एसी-2 में रिजर्वेशन था। अचानक उनकी मां मंजू मांडवी (70 वर्ष) का भी ग्वालियर आने का प्रोग्राम बन गया। रात में लगभग 11.30 बजे जब ट्रेन नागपुर पहुंची तो मंजू नहीं मिली। ग्वालियर आकर डॉ. जलज ने जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराया था।