- Hindi News
- रूबरू आज जनकगंज में, आएं और तैयार करें विकास का एजेंडा
रूबरू आज जनकगंज में, आएं और तैयार करें विकास का एजेंडा
ग्वालियर| शहरके विकास की दिशा तय करने के लिए आपके सुझाव महत्वपूर्ण हैं। यह मौका है जब आप शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दे सकते हैं। आपके द्वारा क्षेत्र के विकास को लेकर दिए गए सुझाव यहीं तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि इन्हीं के आधार पर तय होगा नगर निगम चुनाव लड़ने वाली पार्टियों और प्रत्याशियों का घोषणा पत्र क्या हो? दैनिक भास्कर आपको उपलब्ध कराएगा एक ऐसा साझा मंच जहां आप अपने सुझाव योजना तैयार करने वाले जनप्रतिनिधियों और अफसरों के सामने रख सकेंगे। बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे जनकगंज थाने के सामने स्थित कृष्णा उत्सव वाटिका में हम आपसे होंगे रूबरू। इस अवसर पर महापौर समीक्षा गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद लक्ष्मी माहौर, राजाबेटी माहौर, गंगा घुरैया, दीप्ति वाजपेयी लक्ष्मी शर्मा मौजूद रहेंगी।
स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी