पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैसे देकर बेटे को प्रवेश दिलाने वाला कांग्रेस विधायक भी आरोपी

पैसे देकर बेटे को प्रवेश दिलाने वाला कांग्रेस विधायक भी आरोपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| पीएमटीमें फर्जीवाड़ा कर दो लाख रुपए देकर बेटे अमितोष कुमार को जीआर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने वाले पुष्पराजगढ़ अनूपपुर से कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ दस्तावेज की कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है।

एएसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि जीआरएमसी के छात्र अमितोष कुमार ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर किया था। वहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। अमितोष ने बताया कि पीएमटी में उसके स्थान पर फर्जी परीक्षार्थी बैठाया गया था।
इसके बाद उसका एडमिशन जीआरएमसी में हो गया। रैकेट के सदस्यों के बारे में उसके पिता को ही जानकारी है। अमितोष के इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसके पिता फुंदेलाल मार्को को भी पीएमटी फर्जीवाड़े में आरोपी बना लिया है। एएसपी श्री जैन का कहना है कि वैधानिक प्रक्रिया के अनुसार विधायक फुंदेलाल की गिरफ्तारी की जाएगी।

बृजमोहन के परिवार वाले भी फरार

पुलिस व्यापमं के संविदा कर्मचारी बृजमोहन जाटव को तलाश रही है। इस बीच बृजमोहन की प|ी, मां और भाई गायब हो गए हैं। इसके भोपाल में दो और ग्वालियर में एक मकान पर ताला लगा हुआ है। एएसपी वीरेंद्र जैन का कहना है कि गौरव, अमित और अतुल ने बताया था कि व्यापमं में आंसर शीट पर गोले काले करवाने का काम बृजमोहन ही करता था और इस काम में उसने मोटा माल कमाया है।

दो आरोपियों को जेल

पीएमटीफर्जीवाड़ा के आरोपी 2009 बैच के छात्र प्रेमलाल अहाके अमित शर्मा को पुलिस ने मंगलवार को जेएमएफसी महेश कुमार झा की कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के निर्देश दिए।