- Hindi News
- सिलेबस बदल दिया, लाइब्रेरी में किताबें नहीं, नवंबर से परीक्षा
सिलेबस बदल दिया, लाइब्रेरी में किताबें नहीं, नवंबर से परीक्षा
ग्वालियर| सत्र2014-15 में यूजी पहले सेमेस्टर का सिलेबस बदल चुका है। लेकिन अब तक अंचल के सरकारी कॉलेजों की लाइब्रेरी में किताबें नहीं आई हैं। कई किताबें ऐसी हैं, जो बाजार में भी नहीं मिल रही हैं। इससे यूजी पहले सेमेस्टर में एडमिशन लेने वाले लगभग 35 हजार छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक यूजी की परीक्षाएं नवंबर में होनी हैं। छात्र परेशान हैं कि बिना किताबाें के परीक्षा की तैयारी कैसे करेंगे? बदले हुए सिलेबस की किताबें नहीं मिलीं तो रिजल्ट खराब होगा।
उच्च शिक्षा विभाग ने बीए, बीएससी, बीएससी होमसाइंस बीकॉम पहले सेमेस्टर का सिलेबस लगभग तीन माह पहले बदलने की सूचना जारी थी। लेकिन बदले हुए सिलेबस के अनुसार सरकारी कॉलेज के लाइब्रेरी में अब तक किताबें नहीं पहुंच सकी हैं। बीएससी के छात्रों ने बताया कि बाजार में फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, मीलिट्री साइंस की किताबें नहीं मिल रहीं। लाइब्रेरी में जो किताबें हैं, उनमें पूरा सिलेबस नहीं है।
साइंसकॉलेज में तीन साल से नहीं आई किताबें
साइंसकॉलेज के लाइब्रेरी में तीन साल से नई किताबें नहीं आई हैं। कॉलेज में संचालित सेल्फ फाइनेंस कोर्स की भी किताबें बदले हुए सिलेबस के अनुसार लाइब्रेरी में नहीं आई हैं। छात्रों का कहना था कि उनसे फीस तो ले ली गई। लेकिन किताबें अपडेट सिलेबस के अनुसार नहीं मिल रहीं। लाइब्रेरियन प्रज्ञा प्रधान का कहना था कि छात्रों को एक विषय का सिलेबस दो से तीन किताबों में मिल रहा है।
बिना पढ़ाई परीक्षा में कैसे आएंगे अच्छे अंक
^नएसिलेबस के अनुसार किताबें तो लाइब्रेरी में हैं ही बाजार में मिल रहीं। एेसे में बिना पढ़ाई के अच्छे अंक कैसे आएंगे।\\\'\\\' नागेशशर्मा, छात्र,बीएससी पहला सेमेस्टर
जो किताबें हैं वह दी जा रही हैं
^बदलेसिलेबस के अनुसार किताबें नहीं आईं। लेकिन लाइब्रेरी में जो किताबें हैं। वह छात्रों को दी जा रही हैं।\\\'\\\' डॉ.आरए शर्मा, प्रभारीप्रिंसिपल, साइंस कॉलेज