ग्वालियर| रेलवेस्टेशन पर जर्जर तारों में मंगलवार शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं लपटें देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। आग लगते ही स्टॉल संचालक ने वहां से अपना सामान हटाया। आग की सूचना मिलते ही प्लेटफार्म नंबर एक की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई।
प्लेटफार्म नंबर-1 पर भोजनालय के पास स्थित कॉफी शॉप के ऊपर तारों में मंगलवार शाम 7.40 बजे आग लग गई। जब आग लगी तो यहां आठ-दस यात्री कॉफी पी रहे थे। लपटें देख वे भाग खड़े हुए। इनके साथ और यात्री भी वहां से भागने लगे। रेलवे प्रबंधन ने इसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी।
इसके बाद प्लेटफार्म की बिजली सपलाई बंद कर दी गई। इसके बाद भी आग नहीं बुझी तो पूरे प्लेटफार्म की बिजली बंद की गई। इसके चलते चलते पूरे प्लेटफार्म पर अंधेरा छा गया और अफरा-तफरी का माहौल रहा। आधा घंटे बाद रात 8.10 बजे प्लेटफार्म की बिजली सप्लाई बहाल की गई।
गिरते-पड़तेपकड़ी ट्रेन: बिजलीसप्लाई बंद होने से प्लेटफार्म पर अंधेरा हो गया। तभी श्रीधाम एक्सप्रेस गई। कोच इंडिकेटर बंद होने और अंधेरा होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री तो अंधेरे में गिर गए। इस दौरान जिसे जहां जगह मिली वह उसी कोच में चढ़ गया।