\"साहित्यकार से मिलिए\' कार्यक्रम आज
ग्वालियर| हिंदीसप्ताह के अंतर्गत बुधवार को एसएलपी काॅलेज मुरार में हिंदी विभाग की ओर से \\\"साहित्यकार से मिलिए\\\' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में साहित्यकार हिंदी की वर्तमान दिशा, दशा और भविष्य की चुनौतियां विषय पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के अतिथि महेश कटारे और एडीएम साहित्यकार तरुण भटनागर होंगे। कार्यक्रम की समन्वयक हिंदी विभाग की एचओडी डॉ. अनुभा पांडेय हैं।