पौधे लगानेसे मिलता है सुकून
दैनिक भास्कर के एक पेड़ एक जिदंगी अभियान से रोजाना शहर के क्लब के साथ प्रबुद्धजनों के जुड़ने का क्रम जारी है। मंगलवार को इस अभियान से कलेक्टर पी.नरहरि और उनकी प|ी गीता नरहरि जुड़े। इस दौरान दैनिक भास्कर के सीएसआर प्रतिनिधि विजय श्रीवास्तव ने उन्हें पौधे प्रदान किए। वहीं जेसीआई ग्वालियर मेट्रो ने भी दैनिक भास्कर के अभियान से जुड़कर पौधरोपण किया। इस अवसर पर क्लब के पास्ट प्रेसीडेंट सुधीर त्रिपाठी, प्रेसीडेंट कविता सोनी सहित क्लब मेंबर मौजूद रहे।