- Hindi News
- क्लब के 51 फाउंडर मेंबर्स का किया सम्मान
क्लब के 51 फाउंडर मेंबर्स का किया सम्मान
लायंस क्लब ग्वालियर के पांच साल पूरे होने के उपलक्ष्य में क्लब के फाउंडर मेंबर्स का सम्मान किया गया।
CLUB EVENT
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
क्लबके सभी मेंबर्स ब्लड डोनेशन कैंप, स्कॉलरशिप और अन्य सर्विस प्रोजेक्ट के माध्यम से सोसाइटी के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही पर्सनालिटी डवलपमेंट प्रोग्राम के जरिए क्लब पदाधिकारी सदस्यों को मोटिवेट किया जा रहा है। आने वाले समय में क्लब की ओर से फोटो प्वाइंट जैसे अन्य प्लेस भी शहर में विकसित किए जाएंगे। क्लब की आगामी योजनाओं के बारे में पांचवी चार्टर नाइट में बताया गया। मंगलवार शाम होटल सेंट्रल पार्क में अायोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लायंस क्लब 323ई-1 के डिस्ट्रिक गवर्नर सुमेर जैन मौजूद रहे। अध्यक्षता क्लब प्रेसीडेंट साकेत गुप्ता ने की। कार्यक्रम में क्लब के 51 फाउंडर मेंबर्स का सम्मान किया गया।
इनकाहुआ सम्मान
समाराेह में वरुण अग्रवाल, साकेत गुप्ता, दीपक बंसल, नितिन मांगलिक, रमेश श्रीवास्तव, संजीव निगोतिया, रामकृष्ण सिंघल, मनमीत सिंह कोहली, सलिल गुप्ता सहित 51 मेंबर्स का सम्मान किया गया।
क्लब-लायंसक्लब ग्वालियर सिटी
वर्ष-5साल
मेंबर्स-170
कैंसर के लिए काम करेगा क्लब
आने वाले समय में क्लब गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप देने के साथ ही कैंसर पीड़ितों के लिए कैंप का आयोजन करेगा। इसमें शहर के डॉक्टर्स के अलावा बाहर से भी डॉक्टर्स की टीम चेकअप के लिए आएगी।